Technical SEO in Hindi – On Page SEO Part 3 (Complete Guide)

Dharm Singh
Blogmintway at - SEO Expert

I am Dharm Singh, and I share tips on blogging, SEO, and earning money online in Hindi.My goal is to help new bloggers and digital marketers learn easily and improve...

अब तक आपने On Page SEO Guide Part 1 में SEO के Google Ranking Basics को cover किया और Part 2 में advanced optimization techniques को समझा। लेकिन SEO का एक ऐसा हिस्सा है जिसे ज़्यादातर bloggers या तो ignore कर देते हैं या फिर आधा-अधूरा समझते हैं। यही हिस्सा long-term ranking में सबसे बड़ा फर्क पैदा करता है, और इसे ही हम Technical SEO in hindi में पूरी तरह  समझेगें

Complete Technical SEO Guide in Hindi for On-Page SEO Part 3 covering site speed and indexing

Technical SEO in Hndi का सीधा और practical मतलब है — Google bots के लिए आपकी website को fast, crawlable, index-ready और technically error-free होना चाहिए। अगर आपकी site technically weak है, तो चाहे content कितना भी अच्छा क्यों न हो, Google उसे पूरी potential के साथ rank नहीं करेगा।

इस guide में हम Technical SEO को theory की तरह नहीं, बल्कि एक practically समझेंगे,जिससे आप अपनी website को Google-friendly बना सकें।

Technical SEO in Hindi क्या होता  है और यह इतना ज़रूरी क्यों है?

Technical SEO in hindi वह process है जिसमें website के backend और structure को इस तरह optimize करना कि search engines आपकी site को आसानी से समझ सकें। इसमें content optimization नहीं, बल्कि site performance, crawlability, indexing और security जैसे factors शामिल होते हैं।

उदाहरण के लिए, “अगर आपकी website slow है, sitemap ठीक से submit नहीं है, या canonical गलत लगा हुआ है, तो Google confused हो जाएगा। जिससे— ranking drop, indexing delay और traffic loss” होगा।

Technical SEO को Ignore करना ठीक वैसा ही है जैसे आपने एक शानदार दुकान सजाई हो, बढ़िया सामान रखा हो… लेकिन शटर आधा ही खोलकर बैठे हों।

1️⃣ Crawlability: क्या Google Bot आपकी Site तक पहुँच पा रहा है?

Sitemap aur robots.txt roadmap image explaining how Google bot crawl, index aur SEO structure ko samajhta hai

 

Technical SEO in hindi का पहला pillar है Crawlability। इसका मतलब है — क्या Googlebot आपकी website के pages को crawl कर पा रहा है ।

अगर Google आपकी site तक नहीं पहुंच पा रहा है, तो indexing और ranking आपकी site को मिलेंगी ही नहीं।

Crawlability Check: Google Search Console (Coverage Report)

इनमे कुछ फेक्टर शामिल है :-

✔ Robots.txt Optimization

Robots.txt एक simple text file होती है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। यह Google को बताते है कि कौन-से pages crawl करने हैं और कौन-से नहीं।

User-agent: *
Disallow: /search
Allow: /
Sitemap: https://www.yoursite.com/sitemap.xml

Best practices:

  • Search, filter और internal result pages को block करें
  • Main posts और pages को कभी block न करें
  • Sitemap URL हमेशा robots.txt में add करें

कई beginners गलती से पूरी site को Disallow कर देते हैं, जिससे Google पूरी website को ignore कर देता है।

✔ XML Sitemap Optimization

technical seo in hindi XML sitemap Google को यह बताने का सबसे आसान तरीका है कि आपकी website पर कौन-कौन से important pages मौजूद हैं। एक optimized sitemap में:
  1. सिर्फ important URLs शामिल हों: आपकी sitemap में सिर्फ वही pages होने चाहिए जो Google में rank कराने लायक हों, जैसे:

✔️https://blogmintway.com/on-page-seo-guide

❌ Contact, Privacy Policy या Thank You pages sitemap में डालना गलत है।

  1. Broken या redirected URLs न हों: अगर आपकी पुरानी पोस्ट delete हो चुकी है, तो उसे sitemap से हटा देना चाहिए। Broken URLs रखने से Google confused होता है।
  2. Regularly updated posts reflect हों: अगर आपने post update की है, तो sitemap में lastmod date भी update होनी चाहिए।
  3. Search Console में submit किया गया हो: जब आप sitemap को Google Search Console में submit करते हैं, तब Google actively crawl करना शुरू करता है।

Note: XML sitemap Google के लिए आपकी website का map होती है। अगर map में गलत रास्ते होंगे, तो Google सही page तक नहीं पहुँचेगा। ये Technical SEO in hindi में ज्यादा काम करती है ।

2️⃣ Indexing Optimization: Crawl होने का मतलब Index होना नहीं है

Indexing, canonical tags, website speed aur core web vitals ka overview jo technical SEO aur better Google ranking samjhata hai

यह एक बहुत बड़ा misconception है कि अगर page crawl हो गया तो वह index भी हो जाएगा। सच्चाई यह है कि Google हर crawl किए गए page को index नहीं करता। यहीं पर सही indexing strategy काम आती है।

✔ Noindex और Index का सही इस्तेमाल

Page TypeRecommended Action
Duplicate PagesNoindex
Thank You / Confirmation PagesNoindex
Category Pages (Useful)Index
Main Blog PostsIndex
<meta name="robots" content="index, follow">

गलत pages को index करने से crawl budget waste होता है और important pages की ranking slow हो जाती है।

3️⃣ Canonical Tag: Duplicate Content का Permanent Solution

Canonical tag Google को बताता है कि किसी content का original URL कौन-सा है। यह duplicate content issues को solve करने का सबसे trusted तरीका है।

उदाहरण के लिए, अगर एक ही पोस्ट के तीन अलग -अलग URLs बन रहे है:

  • https://blogmintway.com/on-page-seo-guide
  • https://blogmintway.com/on-page-seo-guide
  • https://blogmintway.com/on-page-seo-guide

👉 Google के लिए ये तीन अलग URLs हैं, लेकिन content एक ही है। यहीं से duplicate content confusion शुरू होता है।

<link rel="canonical" href="https://blogmintway.com/on-page-seo-guide">

Canonical best practices:

  • Self-referencing: जिस page पर canonical लगा है, वही URL canonical में लिखा हो।
  • Clean URL: Extra parameters (जैसे ?ref=) न हों।
  • HTTPS Match: अगर site HTTPS है तो canonical भी HTTPS होना चाहिए।

4️⃣ Website Speed & Core Web Vitals

technical SEO in hindi में Website speed सिर्फ user experience(UX) नहीं, बल्कि ranking factor भी है। Google Core Web Vitals के ज़रिए real users का experience measure किया जा सकता है ।

  • LCP: Main content कितनी जल्दी load होता है
  • INP: User interaction कितना  smooth है
  • CLS: Page layout कितना stable है

Tool: PageSpeed Insights
Slow images, heavy scripts और cheap hosting Core Web Vitals को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाते हैं।

5️⃣ Mobile-First Optimization

Mobile first indexing, HTTPS security aur schema markup roadmap image jo technical SEO aur better Google ranking process samjhata hai

Google अब mobile-first index follow करता है। इसका मतलब है कि आपकी website का mobile version ही primary माना जाता है।

Mobile optimization checklist:

  • Responsive design
  • Readable font size
  • No horizontal scrolling
  • Fast mobile loading

6️⃣ HTTPS & Website Security

Security Technical SEO का एक अहम हिस्सा है। Google secure websites पर ज्यादा trust करता है।

  • SSL certificate enabled होना चाहिए
  • Mixed content errors नहीं होने चाहिए
  • HTTP से HTTPS पर proper redirect होना चाहिए

7️⃣ Structured Data (Schema Markup)

technical seo in hindi में Structured data Google को आपकी content structure समझने में मदद करता है और search results में visibility बढ़ाता है।

  • Article Schema: Google को clear signal देता है कि यह एक informative blog post है।
  • FAQ Schema: Google को बताता है कि इस page पर सवाल-जवाब मौजूद हैं।
  • Breadcrumb Schema: Google को page की structure और navigation path समझाता है।

8️⃣ Common Technical SEO Mistakes

      1.Broken internal links: पुरानी delete की गई पोस्ट को “404 not found” के बजाय               relevant पोस्ट पर 301 Redirect करें। (Tool: Broken Link Checker)
      

     2.Slow hosting server:- अगर आपकी hosting server slow है, तो:
  • Website pages देर से load होते हैं
  • Google Bot कम pages crawl करता है
  • User frustrate होकर site छोड़ देता है

    3.Duplicate meta tags:-जब किसी post/pages पर:

  • Same title tag
  • Same meta description होता है, तो Google को समझ नहीं आता कि कौन-सा page rank करना है।

    4.Unnecessary pages indexed:- 

  • Thank You pages

  • Filter / parameter URLs

  • Tag / archive junk pages

Conclusion


इस पूरी technical seo in hindi– guide
 में आपने यह समझ लिया होगा कि
आज के समय में सिर्फ अच्छा कंटेंट लिखना ही काफी नहीं है।
Part 1 में आपने  SEO की Google Ranking Basics को समझा,Part-2 में आपने advanced    optimization को cover किया  और Part 3 में Technical SEO के ज़रिए
Google के लिए अपनी  website को पूरी तरह ready कैसे किया जाए ये समझा।

जब Content, On Page SEO और Technical SEO
तीनों एक साथ सही तरीके से काम करते हैं,
तभी stable ranking, better CTR
और long-term organic traffic
मिलना शुरू होता है।

याद रखें — SEO कोई shortcut नहीं,
बल्कि एक process + patience + consistency का तालमेल  है।

FAQs

क्या Technical SEO beginners के लिए जरूरी है?

हाँ, Technical SEO in hindi beginners के लिए भी जरूरी है क्योंकि यह website की foundation मजबूत करता है।
सही indexing, crawlability और page speed के बिना अच्छा content भी Google में rank नहीं कर पायेगा।

टेक्निकल एसईओ और ऑन पेज एसईओ कैसे अलग है?

Technical SEO website के backend structure(page speed, crawl, indexing, mobile-friendliness) को ऑप्टिमाइज़ करता  है, ताकि सर्च इंजन साइट को आसानी से समझ सकें और एक्सेस कर सकें।

On Page SEO content और page elements (title, heading, keywords, internal links) को optimize करता है, ताकि User और Google दोनों को  value मिले ।

Technical SEO के महत्वपूर्ण factors  कौन से हैं?

Technical SEO के महत्वपूर्ण factors में website speed, mobile-friendliness, crawl & indexing, secure HTTPS, aur clean URL structure शामिल होते है।

इनके ज़रिए सर्च इंजन आपकी वेबसाइट को आसानी से एक्सेस करते हैं, समझते हैं और रैंक कर पाते हैं।

Technical SEO से ranking कैसे improve होती है ?

Technical SEO in hindi में वेबसाइट की स्पीड, क्रॉलेबिलिटी और इंडेक्सिंग को  improve करता है , जिससे Google आपके पेजों तक आसानी से पहुंच पाता है और समझ पाता है।

जब साइट fast, mobile-friendly और  error-free होती है, तब ranking automatically better होने लगती है।

Dharm SinghBlogmintway at - SEO Expert

I am Dharm Singh, and I share tips on blogging, SEO, and earning money online in Hindi.My goal is to help new bloggers and digital marketers learn easily and improve the ranking of their blog or website.

More Posts

Leave a Comment