How to Set Up Google Ads Account Step by Step & Keyword Planner

Dharm Singh
Blogmintway at - SEO Expert

I am Dharm Singh, and I share tips on blogging, SEO, and earning money online in Hindi.My goal is to help new bloggers and digital marketers learn easily and improve...

२०२६ में गूगल पर सिर्फ Blog kaise banaye ये समझाना ही काफी नहीं है उसे सही लोगो तक पहुँचाना भी है जिसके लिए Google Ads एक ऐसा माधयम है जिसके द्वारा हमारा Business सही यूजर तक पहुँचता है इसके लिए हमें पहले “How to Set Up Google Ads Account Step by Step ये समझना होगा और चाहे आप एक ब्लॉगर हों जिसके पास ट्रैफिक कम हो या फिर एक Business Onwer जिसे सेल्स चाहिए, गूगल एड्स आज भी दुनिया का सबसे बड़ा एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म है।आज हम Step by Setp सीखेंगे की गूगल एड्स अकॉउंट सेटअप करके उससे Paise कैसे कमा सकते है, तो आप हमारे साथ बने रहिये

Google Ads Account Setup कैसे करे 2026 में, step by step guide with keyword planner and earning tips

Google Ads Account Setup 2026 Guide

👉 जरूर पढ़े: Social Media Marketing Kaise Karein: Complete Guide 2026

आसान शब्दों में कहें तो, Google Ads एक online advertising platform है, जिसे Google ने develop किया है। इसके जरिए advertisers Google Search, YouTube, Google Display Network और partner websites पर ads दिखाये जाते हैं।

जब कोई user Google पर कुछ search करता है, जैसे “buy laptop online”, तो उसी समय Google Ads के ads search results के top या bottom में दिखाई देते हैं। Advertiser को तभी payment करनी होती है जब कोई user ad पर click करता है, इसे Pay Per Click (PPC) कहा जाता है।

  • AdWords से Google Ads तक: पहले इसे एडवर्ड्स कहा जाता था क्योंकि यह सिर्फ शब्दों (Keywords) पर आधारित था, लेकिन अब इसमें वीडियो, इमेज और AI भी शामिल है, इसलिए इसे ‘Google Ads’ कहते हैं।
  • कैसे काम करता है: यह पूरी तरह से ‘Quality Score’ और ‘Bid’ पर टिका है। जरूरी नहीं कि जिसके पास ज्यादा पैसा हो वही ऊपर दिखे, जिसका कंटेंट बेहतर होगा गूगल उसे कम पैसे में भी ऊपर दिखा सकता है।

जैसे किसी भी काम को शुरू करने के लिए तैयारी ज़रूरी है, वैसे ही Google Ads अकाउंट बनाने से पहले आपको कुछ चीज़ें अपने पास तैयार रखनी चाहिए, जो नीचे दी गई हैं।

Requirementविवरण (Details)
Gmail IDएक फ्रेश जीमेल अकाउंट हो तो बेहतर है।
Landing Pageवेबसाइट लिंक या YouTube channel जहाँ traffic भेजना चाहते हैं।
Payment MethodUPI, Debit/Credit Card (International enabled).
Budgetशुरुआत के लिए कम से कम ₹500-₹1000 का बजट।

इनके अलावा यह भी clear होना चाहिए कि आपका goal क्या है — sales, leads, website traffic या brand awareness

How to Set Up Google Ads Account Step by Step 2026

स्टेप 1: सबसे पहले ads.google.com पर जाएं। वहां ‘Start Now’ के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 2:अब आपको अपना Gmail account चुनना होगा। वही Gmail use करें जिसे आप future में Google Ads manage करने के लिए use करना चाहते हैं।यहाँ आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप नया अकाउंट बनाना चाहते हैं, ‘New Google Ads Account’ पर क्लिक करें।

Step 3: Smart Mode या Expert Mode चुनें

Google शुरुआत में आपको Smart Campaign suggest करता है, लेकिन अगर आप proper control चाहते हैं, तो नीचे दिए गए option पर click करें:

“Switch to Expert Mode”

Expert Mode में हमको bidding, keywords, audience और budget पर पूरा control मिलता है। Google Dashboard में पहुंच जायेगे 

प्रो टिप: Expert Mode:- जब आप अकाउंट बनायेंगे, गूगल आपको ‘Smart Mode’ की तरफ ले जायेगा जहाँ गूगल सब खुद कंट्रोल करता है। वहां नीचे एक छोटा सा बटन होगा “Switch to Expert Mode”। उस पर क्लिक करें। इससे आपको विज्ञापन की हर बारीकी पर कंट्रोल मिलेगा। बिना कैंपेन बनाये आगे बढ़ने के लिए “Create an account without a campaign” विकल्प चुनें।

Step 4: Campaign Goal Select करेंअब Google आपसे पूछेगा कि आपका advertising goal क्या है। Options होते हैं:-

  • Sales
  • Leads
  • Website Traffic
  • App Promotion
  • Brand Awareness
  • Create a campaign without a goal 

How to set up Google Ads account step by step showing campaign goal selection screen

Beginners के लिए best option है: Website Traffic या Create a campaign without a Guidance”फिर Continue पर Click करे 

Step 5: Campaign Type चुनें, अब आपको campaign type select करना होगा। Google Ads में मुख्य campaign types होते हैं:

Campaign / Ads Typeकिसके लिए उपयोगीBeginner के लिए Suitable?मुख्य फायदा
Search Campaignजब user Google पर कुछ search करता हैहाँ (Best)CPC control आसान, direct sales के लिए best
Display CampaignWebsites और mobile apps पर image adsMediumBrand awareness बढ़ाने में मदद
Video Campaign (YouTube)YouTube videos से पहले या बीच में adsMediumHigh reach और engagement
Shopping CampaignProduct selling (image + price के साथ)नहीं (E-commerce जरूरी)Product based ads, high buying intent
Performance MaxAI based automatic ads (All Google networks)MediumGoogle AI खुद best placement चुनता है

अगर आप beginner हैं और CPC control करना चाहते हैं, तो Search Campaign सबसे best रहता है।

Step 6: Network Settings Configure करें

Search Campaign में दो options आते हैं:

  1. Google Search Network
  2. Display Network

Beginners को Display Network uncheck रखना चाहिए, क्योंकि इससे irrelevant clicks आ सकते हैं और budget waste हो सकता है।

Step 7: Location और Language Select करें अब आपको decide करना होता है कि ad कहाँ दिखे।अगर आपका target India है, तो India select करें।अगर local business है, तो specific city या state select करें।

Language में English या Hindi select करें, depending on your audience।

Step 8: Budget और Bidding Set करें अब सबसे important part आता है — Budget और CPC। Daily budget आप ₹100–₹300 से start कर सकते हैं। Bidding strategy में beginners के लिए best option होता है:  

  1. Maximize Clicks
  2. Manual CPC (अगर experience है)

Manual CPC में आप खुद decide करते हैं कि एक click के लिए कितनी maximum cost देंगे।

Ad Group और Keywords कैसे Add करें

Google Ads ad group aur keywords kaise add kare, campaign setup ke dauran keywords targeting aur ad group structure

 
“एक बार जब आप कैंपेन सेट कर लेते हैं, तो अगला कदम आता है ‘Ad Group’ बनाने का। इसे आप अपने विज्ञापनों का एक छोटा फोल्डर समझ सकते हैं।”
एक Ad Group में same intent वाले keywords रखें।
Example:
Ad Group: Google Ads Setup
Keywords:
how to set up google ads account
google ads account setup
google ads for beginners
Match Types का सही use करें:
Phrase Match
Exact Match
Broad match beginners के लिए risky हो सकता है।
 

Keyword Research कैसे करें Google Ads में

How to Set Up Google Ads Account Step by Step समझने के लिए हमें Google Ads के Keyword Planner Tool का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए, इसकी मदद से हम अपनी ads को बिल्कुल सही audience तक पहुँचा सकते हैं। चाहे हमारा goal website traffic बढ़ाना हो, leads generate करना हो या किसी business को grow करना हो — सही keywords के साथ सब कुछ ज़्यादा targeted और effective बनाया जा सकता।
“उच्च सीपीसी (प्रति क्लिक लागत) कीवर्ड ढूंढने का मतलब है ऐसे कीवर्ड ढूंढना जिन पर एक क्लिक का ही आपको ₹100 से ₹500 तक मिल सके।”
 
यहां चरण-दर-चरण तालिका  है उच्च सीपीसी कीवर्ड ढूंढने का:
 
1. Discover New Keywords खोजें पर जाएँ:- Google Ads डैशबोर्ड में `टूल्स > प्लानिंग > कीवर्ड प्लानर` पर क्लिक करें। फिर “नए कीवर्ड खोजें” चुनें।
 
2. Location aur Language set करें:- अगर आप हिंदी ब्लॉग लिख रहे हैं, तो भारत चुनें। अगर आप ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं और अंग्रेजी में लिख सकते हैं, तो लोकेशन में  यूएसए, यूके या कनाडा डालें (वहां सीपीसी बहुत ज्यादा मिलती है)।
 
3. Seed Keywords डाले :- वहां अपने टॉपिक से जुड़े कुछ शब्द लिखें।
For Example:“Google विज्ञापन”, “व्यक्तिगत ऋण”, “स्वास्थ्य बीमा”, या “ट्रेडिंग ऐप्स”।
 
4. “Top of page bid” column (Asli Khel yahan hai) कॉलम देखें:- जब परिणाम आएगा तो आपको दो कॉलम पर ध्यान देना होगा:
 
Top of page bid (low range): सबसे कम पैसा जो विज्ञापनदाता दे रहे हैं।
Top of page bid (high range): सबसे ज्यादा पैसा जो विज्ञापनदाता एक क्लिक के लिए देने को तैयार है।
 
टिप: जिस कीवर्ड की “हाई रेंज” सबसे ज्यादा हो, वही हाई सीपीसी कीवर्ड है।
 
5. Competition aur Volume ka Balance:- ऐसा कीवर्ड चुनें जिसका प्रतियोगिता “Medium” या “Low” हो, लेकिन सीपीसी “उच्च” हो।
अगर कॉम्पिटिशन “High” है, तो नए ब्लॉग के लिए रैंक करना मुश्किल होगा।
 
2026 के कुछ उच्च सीपीसी (भारत के लिए):
 
Topic (Niche) | CPC ka Andaaza
  • वित्त (ऋण, क्रेडिट कार्ड, बीमा) | सबसे ज़्यादा (₹200 – ₹800) |
  • टेक/होस्टिंग (क्लाउड होस्टिंग, वीपीएन) | बहुत अच्छा (₹100 – ₹400) |
  •  शिक्षा (ऑनलाइन एमबीए, डेटा साइंस कोर्स) | अच्छा (₹50 – ₹200) |
  • डिजिटल मार्केटिंग (एसईओ उपकरण, गूगल विज्ञापन) (₹40 – ₹150) |

CPC (Cost Per Click) का मतलब है — एक ad click पर हमको  कितनी cost देनी पड़ती है।
हमारे दिए हुए keyword “how to set up google ads account Step by Setp” के हिसाब से:
Low CPC: ₹17
High CPC: ₹412.95
Competition: Low
इसका मतलब है कि यह keyword informational है, इसलिए average CPC कम रहती है। लेकिन इसी topic से जुड़े commercial keywords जैसे “google ads management services” की CPC काफी high होती है।
 
CPC कम कैसे रखें? (Pro Tips)
 
  • Long-tail keywords use करें (जैसे: “SEO services for small business in India”)
  • Ads + Landing Page relevant रखें
  • Quality Score improve करें
शुरुआत में Exact Match / Phrase Match use करें
 
Unnecessary keywords को Negative Keywords में add करें
 

Ad group settings for AI MaxBeta

Google Ads में AI Max (Beta) एक नया और एडवांस फीचर है, जो आपके विज्ञापन को स्मार्ट तरीके से दिखाने में मदद करता है। Ad Group लेवल पर विज्ञापन को और भी सटीक (Targeted) बनाने के लिए दी गई।चारों सेटिंग्स का आसान  विवरण:

1. Search term matching (Beta)

  • इसका क्या मतलब है: अभी यह ‘Using only your keywords and match types’ पर सेट है। इसका मतलब है कि Google आपका विज्ञापन सिर्फ उन्हीं शब्दों पर दिखाएगा जो आपने अपनी ‘Keyword List’ में डाले हैं।

  • फायदा: इससे आपका अपने बजट पर पूरा कंट्रोल रहता है और विज्ञापन इधर-उधर की फालतू सर्च पर नहीं दिखता।

2. Brand inclusions

  • इसका क्या मतलब है: यहाँ आप अपनी पसंद के Brands की लिस्ट जोड़ सकते हैं।

  • फायदा: अगर आप चाहते हैं कि जब कोई बड़े ब्रांड्स (जैसे: Google, Amazon, या कोई खास कंपनी) का नाम सर्च करे, तभी आपका विज्ञापन दिखे, तो आप यहाँ ‘Brand List’ बना सकते हैं। यह उन लोगों तक पहुँचने का अच्छा तरीका है जो पहले से ही किसी ब्रांड में दिलचस्पी रखते हैं।

3. Locations of interest

  • इसका क्या मतलब है: यह सेटिंग उन लोगों को टारगेट करती है जो किसी खास जगह में रुचि (Interest) रखते हैं, भले ही वो उस वक्त वहाँ मौजूद न हों।

  • उदाहरण: अगर कोई दिल्ली में बैठकर “Best Hotel in Mumbai” सर्च कर रहा है, तो आप उसे मुंबई के विज्ञापन दिखा सकते हैं।

  • फायदा: इससे आपकी पहुँच उन लोगों तक बढ़ जाती है जो आपकी टारगेट लोकेशन के लिए सर्च कर रहे हैं।

4. URL inclusions

  • इसका क्या मतलब है: यहाँ आप अपनी वेबसाइट के खास URLs की लिस्ट डाल सकते हैं।

  • फायदा: AI सिर्फ उन्हीं पेजों के कंटेंट का इस्तेमाल करेगा जो आपने यहाँ दिए हैं। यह तब काम आता है जब आप चाहते हैं कि Google पूरे ब्लॉग के बजाय सिर्फ कुछ खास लेखों (जैसे: आपका Google Ads वाला आर्टिकल) के आधार पर विज्ञापन दिखाए।

आपके लिए सुझाव:
चूंकि आप अभी शुरुआत कर रहे हैं और वेबसाइट पर ट्रैफिक चाहते हैं, तो:
 
Search Term Matching को वैसा ही रहने दें (Control बना रहेगा)।
 
URL Inclusions में अपने सबसे अच्छे 2-3 आर्टिकल्स के लिंक डाल दें।
 

Create ads to get more website traffic कैसे लिखें

Google Ads में Website Traffic बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन विज्ञापन (Ad) बनाने की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझाई गई है। इस गाइड में How to Set Up Google Ads Account Step by Step को आसान भाषा में बताया गया है, ताकि आप सही तरीके से campaign सेट कर सकें। AI Max को ऑन करने पर बेहतर performance पाने के लिए सभी settings को ध्यान से configure करना ज़रूरी हो जाता है।
 
स्टेप 1: हेडलाइंस लिखें (Headlines – कम से कम 5 लिखें)
AI Max अलग-अलग हेडलाइंस को मिलाकर टेस्ट करेगा। हमें ये हेडलाइंस ऐसे डालनी चाहिए:
For Example:-
  1. Google Ads Account Kaise Banaye 2026
  2. Google Ads Complete Guide in Hindi
  3. कीवर्ड प्लानर टूल का सही इस्तेमाल
  4. गूगल एड्स से पैसे कमाने के तरीके
  5. Step-by-Step Google Ads Tutorial
 
स्टेप 2: डिस्क्रिप्शन लिखें (Description – कम से कम 2 लिखें) डिस्क्रिप्शन में विस्तार से बताएं कि यूजर को क्लिक क्यों करना चाहिए:
 
Description 1: “क्या आप 2026 में Google Ads सीखना चाहते हैं? हमारे इस आर्टिकल में How to Set Up Google Ads Account Step by Step से लेकर कीवर्ड रिसर्च तक की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें।”
 
Description 2: “Google Ads से अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाएं और पैसे कमाने के सीक्रेट तरीके जानें। अभी क्लिक करें और एक्सपर्ट बनें!”
 
स्टेप 3: साइटलिंक एसेट्स (Sitelink Assets)
विज्ञापन को बड़ा और प्रोफेशनल दिखाने के लिए ये 2-3 एक्स्ट्रा लिंक जोड़ें:
 
SEO Tips: (अपने SEO वाले आर्टिकल का लिंक दें)
 
Backlink Guide: (अपने बैकलिंक वाले आर्टिकल का लिंक दें)
 
Contact Us: (अपने कॉन्टैक्ट पेज का लिंक दें)
 
AI Max के साथ ट्रैफिक बढ़ाने के लिए ‘Power Settings’:
Final URL: यहाँ अपने नए आर्टिकल का लिंक डालें: https://blogmintway.com/google-ads-account-kaise-banaye-2026
 
Display Path: URL के आगे छोटे शब्द जोड़ें जो विज्ञापन में दिखेंगे, जैसे: blogmintway.com/Google-Ads/Hindi-Guide
 
Call to Action (CTA): बटन के तौर पर ‘Learn More’ या ‘Visit Site’ को चुनें।
 
एक बहुत ज़रूरी सलाह (Pro-Tip):
जब विज्ञापन चल जाए, तो “Insights & Reports” में जाकर “Search Terms” रिपोर्ट देखें। अगर आपको लगे कि कोई ऐसे शब्दों पर क्लिक कर रहा है जो आपके काम के नहीं हैं (जैसे: “Free Google Jobs”), तो उन शब्दों को तुरंत Negative Keywords में डाल दें। इससे आपका पैसा बचेगा और सिर्फ सही ट्रैफिक आएगा।
 

Ad Copy कैसे लिखें

Ad copy user को click करने के लिए motivate करती है। एक अच्छा ad copy हमेशा:Clear,Relevant,Benefit-oriented,CTA based होता है
Example CTA:Get Started Today,Learn Step by Step,Free Guide Available
 

Landing Page Optimization क्यों जरूरी है

Google Ads सिर्फ ad दिखाने का game नहीं है। अगर आपका landing page slow या irrelevant है, तो CPC बढ़ जाएगी और conversions कम होंगे।
 
Landing page में: Clear headline,Fast loading speed,Mobile friendly design,Relevant content,Strong CTA होना चाहिए
 

Conversion tracking के बिना Google Ads चलाना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है। आप Google Ads में जाकर: Website conversion,Call conversion, Form submit tracking, set कर सकते हैं। Conversion tracking से Google algorithm आपकी campaign को better optimize करता है।
 

Regular optimization Google Ads success की key है।
 
  • Keywords review करने चाहिए
  • Negative keywords add करने चाहिए
  • Low performing ads pause करने चाहिए
  • High CTR ads को scale करना चाहिए
 
Optimization से Quality Score improve होता है और CPC automatically कम होती है।
 

अकाउंट तो सब बना लेते हैं, पर पैसा वही कमाता है जिसके पास स्ट्रेटेजी होती है। यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं:

1 एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)

मान लीजिए Amazon पर कोई ₹50,000 का लैपटॉप है। आप उस पर एड्स चलाते हैं और कोई उसे खरीद लेता है, तो आपको ₹2000-₹3000 कमीशन मिल जाता है। अगर आपने ₹500 के एड्स चलाकर एक भी सेल निकाली, तो आप प्रॉफिट में हैं!

2 फ्रीलांसिंग सर्विस

आजकल छोटे दुकानदार भी ऑनलाइन आना चाहते हैं पर उन्हें एड्स चलाना नहीं आता। आप उनसे ₹5,000 से ₹10,000 महीना ले सकते हैं सिर्फ उनके विज्ञापन मैनेज करने के लिए।

मेरा निजी अनुभव: “जब मैंने शुरुआत की थी, मैंने कीवर्ड रिसर्च नहीं की और ‘Broad Match’ कीवर्ड्स पर एड्स चला दिए। नतीजा? मेरा ₹5000 का बजट सिर्फ 2 घंटे में खत्म हो गया और एक भी काम का क्लिक नहीं मिला। इसलिए हमेशा ‘Phrase Match’ या ‘Exact Match’ का ही इस्तेमाल करें।”

  • गलत कीवर्ड्स चुनना जिससे फालतू ट्रैफिक आता है।
  • लैंडिंग पेज का मोबाइल फ्रेंडली न होना।
  • गूगल की पॉलिसी पढ़ना भूल जाना (जिससे अकाउंट सस्पेंड हो सकता है)।
  • Conversion tracking set न करना
  • Too low या too high CPC
  • Ads regularly optimize न करना
 
इन mistakes से बचकर आप CPC कम और ROI high रख सकते हैं।
 

फेसबुक एड्स तब अच्छे हैं जब आप लोगों को अपना प्रोडक्ट ‘दिखाना’ चाहते हैं (Interruption Marketing)। लेकिन गूगल एड्स तब बेस्ट है जब लोग खुद आपका प्रोडक्ट ‘ढूंढ’ रहे हैं (Intent Marketing)।

👉 जरूर पढ़े: Google Ads vs Facebook Ads Managers Targeting: 2026 Pro Guide

👉 ये भी पढ़ें: Mobile Optimization in SEO:अपनी Slow Website को Fast करने के आसान Tips 2026

निष्कर्ष (Conclusion)

2026 में Google Ads सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि पैसा कमाने का एक तरीका  बन सकता है अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाएं। शुरुआत छोटे बजट से करें, गलतियों से सीखें और फिर धीरे-धीरे स्केल करें।

अब आप समझ चुके हैं कि How to Set Up Google Ads Account Step by Step, CPC क्या होती है और beginners को किस strategy से start करना चाहिए। Google Ads एक powerful tool है, लेकिन तभी profitable होता है जब उसे सही तरीके से setup और optimize किया जाए।

अगर आप low competition keywords से start करते हैं, सही bidding strategy अपनाते हैं और landing page optimize रखते हैं, तो Google Ads से consistent traffic, leads और sales generate की जा सकती है।


उम्मीद है यह गाइड आपके बहुत काम आएगी। 
SEO Friendly Blog Post के साथ अगर आपको अकाउंट सेटअप करने में कोई भी दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें—मैं आपकी पूरी मदद करूँगा। अब रुकिए मत, अपना पहला कैंपेन आज ही शुरू करें!

FAQs

Q1. क्या Google Ads Account Setup करना फ्री है?
हाँ, गूगल पर अकाउंट बनाना पूरी तरह फ्री है। गूगल आपसे केवल तब पैसे लेता है जब आप कोई Google Ads campaign चलाते हैं और कोई यूजर आपके विज्ञापन पर क्लिक करता है (PPC)।
Q2. शुरुआत में मुझे कितना बजट रखना चाहिए?
एक बिगिनर के तौर पर आप ₹200 से ₹500 के दैनिक बजट के साथ अपनी एडवरटाइजिंग यात्रा शुरू कर सकते हैं। Expert Mode का उपयोग करके आप अपनी बिडिंग को और भी सटीक बना सकते हैं।
Q3. क्या बिना वेबसाइट के गूगल एड्स चला सकते हैं?
जी हाँ, आप अपने YouTube चैनल या Google Business प्रोफाइल के लिए विज्ञापन चला सकते हैं, लेकिन हाई क्वालिटी वेबसाइट ट्रैफिक पाने के लिए एक अच्छा लैंडिंग पेज होना सबसे बेहतर है।
Q4. मेरा विज्ञापन अकाउंट सस्पेंड क्यों हो जाता है?
अकाउंट सस्पेंशन के पीछे मुख्य कारण गलत Billing जानकारी या गूगल की नीतियों का उल्लंघन होता है। हमेशा सही टैक्स डिटेल्स और भुगतान के वैध तरीके का ही इस्तेमाल करें।
Q5. ₹20,000 का एड क्रेडिट कूपन कैसे काम करता है?
यह ऑफर नए यूजर्स के लिए है। जब आप अपनी जेब से एक निश्चित राशि विज्ञापन पर खर्च कर लेते हैं, तो गूगल आपको उतना ही क्रेडिट मुफ्त में विज्ञापन चलाने के लिए देता है, जिससे आपकी कमाई की संभावना बढ़ जाती है।

Dharm SinghBlogmintway at - SEO Expert

I am Dharm Singh, and I share tips on blogging, SEO, and earning money online in Hindi.My goal is to help new bloggers and digital marketers learn easily and improve the ranking of their blog or website.

More Posts

Leave a Comment